हरदोई में गंगा पुल से छलांग लगाने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया, परिजनों के किया सुपुर्द

हरदोई के अरवल में गंगा पुल से नशे की हालत में कूदने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने बचाया। पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा।

Aug 22, 2026 - 22:29
3 Views
हरदोई में गंगा पुल से छलांग लगाने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया, परिजनों के किया सुपुर्द

हरदोई जनपद अंतर्गत अरवल थाना क्षेत्र में गंगा नदी के पुल पर अत्यधिक नशे की हालत में जान जोखिम में डालने का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बचा लिया। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जिसकी स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने जमकर सराहना की है।

कन्नौज जनपद के थाना कन्नौज क्षेत्र स्थित ग्राम गदनापुर जसपुरापुर सरैया निवासी सूरज दुबे अपनी बहन भगवती के घर ग्राम उमरौली जैतपुर थाना अरवल आ रहा था। रास्ते में उसने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया। नशे की हालत में वह अरवल क्षेत्र में गंगा नदी के पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पुल की सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक शिवकुमार और होमगार्ड अर्जुन सिंह की नजर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक पर पड़ गई।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना एक पल गंवाए दौड़कर युवक को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर खींच लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान और परिजनों का विवरण दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके बहनोई सनी मिश्रा को मौके पर बुलाया और युवक की काउंसलिंग कर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक को भविष्य में नशे की हालत में इस प्रकार का कदम न उठाने की सख्त हिदायत देकर परिजनों के साथ घर भेज दिया।

Also Click : Fake Medicine Raebareli: रायबरेली में नकली दवाओं का खेल उजागर, मेडिकल एजेंसी से एंटीबायोटिक व इंजेक्शन बरामद, एफआईआर दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow