Hardoi : हरदोई में साइबर फ्रॉड के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया

साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने लोगों को पंपलेट बांटे और साइबर टोल-फ्री नंबर 1930 व साइबर क्राइम पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया ब

By INA News Desk
Oct 6, 2025 - 00:03
142 Views
Hardoi : हरदोई में साइबर फ्रॉड के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया
Hardoi : हरदोई में साइबर फ्रॉड के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया
Advertisement
Advertisement

हरदोई जिले के सभी थानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में साइबर फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, अनजान लिंक और ई-चालान जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।

साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने लोगों को पंपलेट बांटे और साइबर टोल-फ्री नंबर 1930 व साइबर क्राइम पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया बताई। आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके समझाए गए।इस अभियान का उद्देश्य डिजिटल धोखाधड़ी से लोगों को सुरक्षित रखना और उन्हें तुरंत शिकायत दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपनी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Also Click : Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement