Hardoi : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता रैली

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज संडीला में 25 सितंबर 2025 को बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का

Sep 25, 2025 - 21:22
43 Views
Hardoi : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता रैली
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता रैली

Report : मुकेश सिंह

संडीला/हरदोई। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज संडीला में 25 सितंबर 2025 को बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने किया। इस अवसर पर एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक करुणेश पाठक सहित महिला कांस्टेबल प्रियंका, प्रतिमा दुबे, प्रीति अवस्थी, नेहा सिंह, शिवा एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन कश्यप, निशा सिंह आदि शिक्षक सहयोगियों ने भी जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की।रैली के माध्यम से छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 108, 102 सहित उनके अधिकारों और सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Also Click : Sambhal : एक दिन की डीएम की महत्वपूर्ण बैठक, सड़कों की गुणवत्ता सुधार और बाल विवाह रोकथाम पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow