Hardoi : थाना बेनीगंज पुलिस ने दुकान पर अवैध पटाखा भंडारण करने वाले को गिरफ्तार किया

पुलिस टीम ने अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ थाना बेनीगंज पर मुकदमा संख्या 414/25 धारा 5/9बी(1)ए विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत दर्ज

Oct 17, 2025 - 00:29
 0  32
Hardoi : थाना बेनीगंज पुलिस ने दुकान पर अवैध पटाखा भंडारण करने वाले को गिरफ्तार किया
Hardoi : थाना बेनीगंज पुलिस ने दुकान पर अवैध पटाखा भंडारण करने वाले को गिरफ्तार किया

हरदोई। त्योहारों के समय आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण रोकने के अभियान में थाना बेनीगंज पुलिस ने कार्रवाई की। बेनीगंज कस्बे के निवासी अभिमन्यु कुमार पुत्र रामऔतार को उनकी दुकान पर भारी मात्रा में अवैध पटाखे भंडारण करते पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से पटाखे जब्त किए।

पुलिस टीम ने अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ थाना बेनीगंज पर मुकदमा संख्या 414/25 धारा 5/9बी(1)ए विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि अभिमन्यु के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। वे दुकान पर पटाखे बिना अनुमति रख रहे थे, जो खतरे का कारण बन सकता था।

यह कार्रवाई 15 अक्टूबर को हुई। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज, उप निरीक्षक मोहम्मद फहीम खान, हेड कांस्टेबल रामबरन यादव और कांस्टेबल सदाकांत मिश्रा शामिल रहे। पुलिस ने अभिमन्यु को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया।

Also Click : Lucknow : प्रदेश की जनता ने सपा को दो बार रिजेक्ट किया और तीसरी बार भी रिजेक्ट करेगी: सूर्य प्रताप शाही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow