Hardoi News: ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं, हरदोई में 35 दिवसीय प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ
बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (बीओआई आरसेटी), हरदोई में आज 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच
हरदोई। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (बीओआई आरसेटी), हरदोई में आज 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का उद्घाटन उपायुक्त स्वतः रोजगार निशांत राय द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं से संवाद कर उन्हें स्वरोजगार अपनाने, आत्मनिर्भर बनने तथा अपने कौशल का उपयोग कर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निशांत राय ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षुओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में आरसेटी हरदोई के निदेशक विक्रांत ओझा भी उपस्थित रहे। आरसेटी द्वारा महिलाओं एवं युवतियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?

