Hardoi : मिशन शक्ति-5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण का अभियान, पुलिस लगातार कर रही जागरूक
महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबर, कल्याणकारी योजनाएं, महिला हेल्प डेस्क और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। इसमें वूमेन पावर लाइन-1090
हरदोई जिले में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के सभी थानों में नई महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबर, कल्याणकारी योजनाएं, महिला हेल्प डेस्क और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। इसमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-108, एम्बुलेंस सेवा-102 और साइबर हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं।
कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निर्भया पेंशन, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है।
साथ ही आत्मरक्षा के टिप्स और पंपलेट बांटे जा रहे हैं। इस अभियान का मकसद जनकल्याण और समाज सेवा के साथ महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उत्थान को बढ़ावा देना है।
What's Your Reaction?









