Hardoi : आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अगले महीने पूरा करें, अति कुपोषित बच्चों को तुरंत एनआरसी में भर्ती करें- मुख्य विकास अधिकारी

उन्होंने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य, लंबाई और वजन सहायिकाओं की मौजूदगी में जांचें।

Nov 6, 2025 - 22:57
39 Views
Hardoi : आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अगले महीने पूरा करें, अति कुपोषित बच्चों को तुरंत एनआरसी में भर्ती करें- मुख्य विकास अधिकारी
Hardoi : आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अगले महीने पूरा करें, अति कुपोषित बच्चों को तुरंत एनआरसी में भर्ती करें- मुख्य विकास अधिकारी

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए किए गए नए कार्यों पर बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अगुवाई में स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट में बुलाई गई। बैठक में मल्लावां, शाहाबाद, बिलग्राम, कछौना और अहिरोरी ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में कम प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी सीडीपीओ को आदेश दिए कि सभी अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अगले महीने तक हर हाल में पूरा कर लें। साथ ही, निर्माण कार्यों की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से फोटो के साथ लेते रहें।

उन्होंने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य, लंबाई और वजन सहायिकाओं की मौजूदगी में जांचें। अति कुपोषित बच्चों को तुरंत एनआरसी केंद्र में भर्ती कराएं। जिन बच्चों का आधार सत्यापन नहीं हुआ है, उनका एक सप्ताह में आधार सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका बनाएं और फल-फल के पौधे लगवाएं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का आरबीएस टीमों के जरिए रोजाना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और दवा बांटें। आंगनबाड़ी केंद्रों और बेसिक विद्यालयों में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन न लगने पर जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों और बेसिक विद्यालयों में तुरंत पाइपलाइन लगवाएं। प्रगति रिपोर्ट अगली बैठक में दें।

उन्होंने सभी सीडीपीओ को आदेश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों के नए कार्यों से जुड़ी सभी योजनाओं को पूरी ईमानदारी से लागू करें। लापरवाही बरतने पर सहायिकाओं और सीडीपीओ पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow