Hardoi News Today: DHS बैठक में डीएम अनुनय झा सख्त, धीमे टीकाकरण पर जताई नाराजगी; स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी के निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (DHS) की बैठक आयोजित हुई
Hardoi: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (DHS) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नियमित टीकाकरण, HPV टीकाकरण, मंत्रा पोर्टल, 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का प्रतिरक्षण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA), HBNC विजिट, ई-संजीवनी, ई-कवच, दवाओं की उपलब्धता, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड), ई-रूपी वाउचर, नेत्र ज्योति अभियान, UP Health Dashboard, आभा आईडी (ABHA ID), राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK), बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं जननी सुरक्षा योजना (JSY) सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शाहाबाद के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की प्रगति धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को टीकाकरण की गति में तत्काल सुधार लाते हुए पात्र बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
HPV टीकाकरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने तथा व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मंत्रा पोर्टल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रसवोत्तर सेवाओं, प्रसव के उपरांत BCG टीका प्राप्त करने वाले बच्चों तथा 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के प्रतिरक्षण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी पात्र बच्चों का समय से टीकाकरण कराने तथा पोर्टल पर विवरण की शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अहिरोरी एवं टोडरपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से HBNC विजिट एवं प्रसव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की निर्धारित समय पर HBNC विजिट सुनिश्चित कराने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
ई-संजीवनी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने भरावन, हरपालपुर एवं माधोगंज की प्रगति धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल सुधार करते हुए अधिक से अधिक मरीजों को टेलीमेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ई-कवच की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं एवं लाभार्थियों से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाओं की समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता एवं स्टॉक की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने भरखनी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की प्रगति खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना की प्रगति में तत्काल सुधार लाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों के अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
ई-रूपी वाउचर की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा इसके उपयोग एवं प्रगति की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। नेत्र ज्योति अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने चिन्हित नेत्र रोगियों की जांच, उपचार एवं आवश्यकतानुसार ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र लोगों की नेत्र जांच कराने तथा चिन्हित मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
UP Health Dashboard की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सुरसा एवं बेहन्दर की प्रगति अपेक्षित स्तर से कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा स्वास्थ्य सूचकांकों में तत्काल सुधार लाने को कहा।
आभा आईडी (ABHA ID) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की आभा आईडी बनाने एवं उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने भरावन की प्रगति धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिन्हित बच्चों का उपचार एवं आवश्यकतानुसार रेफरल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जननी सुरक्षा योजना (JSY) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पात्र महिलाओं को योजना का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा करने, कमियों को तत्काल दूर करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावनाथ पाण्डेय सहित सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







