हरदोई: शीतलहर में असहायों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत, अब तक 18,750 कंबल बांटे

जिले की विभिन्न तहसीलों द्वारा करीब 43,000 कंबलों की मांग वितरण हेतु की गई थी। जिसमें से तहसील सदर को 9000, संडीला को 10000, शाहाबाद व बिलग्राम को 8-8000, सवायजपुर ...

Dec 11, 2024 - 23:15
 0  59
हरदोई: शीतलहर में असहायों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत, अब तक 18,750 कंबल बांटे

By INA News Hardoi.
शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। सर्दी की ठिठुरन की मार झेल रहे जिले में निराश्रित, असहाय व कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देने के सद्दुदेश्य से डीएम के आदेश पर जिला प्रशासन कंबल बांटने का काम कर रहा है। ऐसे लोगों के लिए जिले के विभिन्न इलाकों में अलाव जलाने व रैन बसेरे की व्यवस्था भी की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने एक पत्र जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि जिले की विभिन्न तहसीलों द्वारा करीब 43,000 कंबलों की मांग वितरण हेतु की गई थी।

यह भी पढ़ें: हरदोई: 1 निरीक्षक व 4 SI के तबादले, 1 निरीक्षक लाइन हाजिर, 8 अन्य कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

जिसमें से तहसील सदर को 9000, संडीला को 10000, शाहाबाद व बिलग्राम को 8-8000, सवायजपुर को 8000 देने का लक्ष्य है। बुधवार तक करीब 18750(सदर- 3500, संडीला, शाहाबाद व सवायजपुर- 4-4000, शाहाबाद- 3500) कंबल उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा सदर में 15, संडीला में 19, शाहाबाद में 16, बिलग्राम में 14 व सवायजपुर में 13 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। जबकि जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 257 अलाव जलाये जा रहे हैं। जिले में कुल 15 रैन बसेरे क्रियाशील कर दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow