Hardoi : गांधी जयंती पर कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की समिति बैठक

जिलाधिकारी ने कहा कि 1 अक्टूबर 2025 को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत सभी विभागाध्यक्ष सुबह 10 बजे से एक घंटे तक श्रमदान करेंगे। 2 अक्टूबर 2025 को सभी नग

By INA News Desk
Sep 22, 2025 - 23:40
54 Views
Hardoi : गांधी जयंती पर कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की समिति बैठक
गांधी जयंती पर कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की समिति बैठक
Advertisement
Advertisement

हरदोई : गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में महात्मा गांधी जन कल्याण समिति की बैठक स्वामी विवेकानंद सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और समिति सदस्यों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि 1 अक्टूबर 2025 को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत सभी विभागाध्यक्ष सुबह 10 बजे से एक घंटे तक श्रमदान करेंगे। 2 अक्टूबर 2025 को सभी नगर निकायों के मुख्य चौराहों पर सुबह 5.30 बजे से गांधी जी के प्रिय भजनों का प्रसारण होगा। सुबह 6 बजे से सभी निकायों और ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सुबह 7.30 बजे गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा और स्पोर्ट्स स्टेडियम में पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सुबह 7.50 बजे सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सुबह 8 बजे सभी कार्यालयों और विद्यालयों में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

गांधी जयंती के अवसर पर 2 से 6 अक्टूबर 2025 तक गांधी भवन में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुबह 9.30 बजे गांधी भवन परिसर में खादी ग्रामोद्योग और अन्य विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। इनमें महिला सहायता स्टाल और आयुष्मान कार्ड जैसे स्टाल भी शामिल होंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी करेंगे।जिलाधिकारी ने डीआईओएस और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि 2 अक्टूबर को सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली जाए। सभी ग्राम पंचायतों में 'हमारा संविधान-हमारा सम्मान' पर चित्रकला प्रतियोगिता, जूनियर और सीनियर वर्ग में 'स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत' पर कार्यक्रम तथा बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाए। सुबह 10 बजे राजकीय पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी, 10.15 बजे जिला चिकित्सालय में फल वितरण, 10.30 बजे कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरण, 10.45 बजे बाल संप्रेक्षण गृह में बाल बंदियों को फल और वस्त्र वितरण, 11 बजे राजकीय कार्यालयों में वृक्षारोपण तथा 11.30 बजे जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, लल्लू दादा, अविनाश कुमार गुप्ता, योगेंद्र सिंह गांधी आदि समिति सदस्य मौजूद रहे।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी तेज रफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement