Hardoi : सेवा पखवाड़ा के तहत सवायजपुर स्वास्थ्य शिविर का विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने किया उद्घाटन
यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है। इसमें स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अ
हरदोई : सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने किया। उन्होंने आम नागरिकों से भेंट की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है। इसमें स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
इस मौके पर अधीक्षक डॉ. पराग सक्सेना, डॉ. सर्वेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक के.पी. सिंह, ग्राम प्रधान सर्वेश पाल सहित अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी तेज रफ्तार
What's Your Reaction?









