Hardoi News: हरदोई में सीएसआर फंड से विकास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में विगत दिवस स्वामी विवेकानंद सभागार में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर)

By INA News Desk
Oct 22, 2026 - 17:16
4 Views
Hardoi News: हरदोई में सीएसआर फंड से विकास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में विगत दिवस स्वामी विवेकानंद सभागार में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के अंतर्गत कराए जा रहे, पूर्ण हो चुके तथा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में सीएसआर फंड से संचालित विकास कार्यों की प्रगति और प्रस्तावित योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला प्रोबेशन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा समाज कल्याण विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएसआर फंड से कराए जा रहे सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में कार्य प्रस्तावित हैं, वे आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं, ताकि सीएसआर फंड का सदुपयोग करते हुए जनपद में आवश्यक विकास कार्यों को गति दी जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न फैक्ट्रियों एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Read- UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला: 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द मिलेगी नई तैनाती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement