Hardoi News: हरदोई में EVM-VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा पर DM सख्त, CCTV और निगरानी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और आवश्यक प्रबंधों का
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की बाहरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्धारित नियमावली के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि वेयरहाउस में आने वाले प्रत्येक आगंतुक का विवरण तत्काल संबंधित रजिस्टर में दर्ज किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

