Hardoi : हरदोई में किसानों को मिलेगा ‘#येलो_स्टिकी_ट्रैप’, कीट नियंत्रण का सस्ता व पर्यावरण-अनुकूल समाधान

यह ट्रैप चमकीले पीले रंग के माध्यम से कीटों को आकर्षित करता है और उस पर लगे विशेष गोंद से कीट चिपक जाते हैं। यह तरीका पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल, रसाय

By INA News Desk
Jan 25, 2026 - 22:47  · Updated: Jan 26, 2026 - 00:35
72 Views
Hardoi : हरदोई में किसानों को मिलेगा ‘#येलो_स्टिकी_ट्रैप’, कीट नियंत्रण का सस्ता व पर्यावरण-अनुकूल समाधान
Hardoi : हरदोई में किसानों को मिलेगा ‘#येलो_स्टिकी_ट्रैप’, कीट नियंत्रण का सस्ता व पर्यावरण-अनुकूल समाधान

हरदोई : जनपद हरदोई में कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसलों को हानिकारक उड़ने वाले कीटों से बचाने के लिए पीला चिपचिपा जाल (Yellow Sticky Trap) उपलब्ध कराया जा रहा है। यह तकनीक विशेष रूप से सफेद मक्खी, एफिड्स और थ्रिप्स जैसे फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों के नियंत्रण में प्रभावी मानी जाती है।

यह ट्रैप चमकीले पीले रंग के माध्यम से कीटों को आकर्षित करता है और उस पर लगे विशेष गोंद से कीट चिपक जाते हैं। यह तरीका पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल, रसायन मुक्त, सस्ता और प्रभावी है, जिससे बिना केमिकल के 30 से 40 प्रतिशत तक कीट नियंत्रण संभव होता है, साथ ही कीटों की निगरानी भी की जा सकती है।
जिला कृषि रक्षा, हरदोई द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने विकास खंड की कृषि रक्षा इकाई से येलो स्टिकी ट्रैप प्राप्त कर अपनी फसलों एवं पर्यावरण को सुरक्षित करें।

अनुदान व वितरण विवरण:
जनपद को कुल 40,000 कार्ड प्राप्त हुए हैं
यह योजना 75% अनुदान पर उपलब्ध
एक किसान को 5 कार्ड (1 शीट) दी जाएगी
कुल मूल्य: रू.31 (विक्रय मूल्य)
अनुदान राशि: रू.18.50 (75% सब्सिडी)
कृषक अंश: रू.12.50 मात्र

किसान भाई अपने पंजीकरण के अनुसार संबंधित कृषि रक्षा इकाई से यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं और प्राकृतिक तरीके से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Also Click : डिजिटल माध्यम से योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को आम जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow