Hardoi : खंड शिक्षा अधिकारियों को यू-डायस डेटा पूरा करने का अंतिम आदेश, नोटिस जारी कर जबाव देने के निर्देश
3 जून 2025 के निदेशालय के पत्र के अनुसार, यू-डायस 2024-25 की गतिविधियां समाप्त होने के बाद 2025-26 सत्र के लिए छात्र प्रोफाइल में प्रोग्रेशन गतिविधि का लिंक
हरदोई : स्कूल शिक्षा निदेशालय ने हरदोई जिले के कछौना, टडियावां, हरपालपुर, भरखनी, माधौगंज, शाहाबाद, बेंहदर, बिलग्राम, सांडी, हरियावां और अहिरोरी विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को यू-डायस 2025-26 के लिए छात्र प्रोफाइल में प्रोग्रेशन गतिविधि को शत-प्रतिशत पूरा करने और स्कूल डेटा को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है।
3 जून 2025 के निदेशालय के पत्र के अनुसार, यू-डायस 2024-25 की गतिविधियां समाप्त होने के बाद 2025-26 सत्र के लिए छात्र प्रोफाइल में प्रोग्रेशन गतिविधि का लिंक 25 जून 2025 को एनआईसी, नई दिल्ली द्वारा शुरू किया गया था। इस कार्य को 15 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया था। खंड शिक्षा अधिकारियों को समीक्षा बैठकों और ऑनलाइन बैठक के माध्यम से कई बार यह कार्य पूरा करने के लिए कहा गया। इसके बावजूद, 4 अगस्त 2025 को यू-डायस पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, कई विकासखंडों में छात्र प्रोफाइल की प्रोग्रेशन गतिविधि को पूरी तरह अपडेट और अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
26 जुलाई 2025 के पत्र में जिला प्रशासन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तीन दिनों में यह कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था, लेकिन यह कार्य अभी भी अधूरा है। इस देरी से राज्य की छवि को नुकसान पहुंच रहा है, और स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्य पूरा करने को कहा है।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तीन दिनों के भीतर इस कार्य के पूरा न होने का स्पष्टीकरण जिला प्रशासन को दें। साथ ही, अपने विकासखंड के सभी स्कूलों के यू-डायस 2025-26 छात्र प्रोफाइल में प्रोग्रेशन गतिविधि को तत्काल पूरा कर स्कूल डेटा को अंतिम रूप दें। इस कार्य में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि निर्धारित समय में डेटा पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Also Click : Hardoi : यू-डायस 2025-26 डेटा पूरा न करने पर 'कारण बताओ' नोटिस जारी, सख्त विभागीय निर्देश जारी
What's Your Reaction?











