हरदोई: अंतिम दिन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, हुनरबाजों को मेडल, ट्रॉफी प्रमाण पत्र तथा ट्रैकशूट मिले

आयोजक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी शिवराम सिंह द्वारा कहा कि ग्रामीण खेल लीग की प्रतियोगिताएं विकासखंड स्तर से होते हुए जनपद स्तर के बाद जोन स्तर के बाद राज्य स्तर में होगी| युवा कल्याण विभाग ग्रामीण अंचल के...

By INA News Desk
Dec 6, 2024 - 22:07
150 Views
हरदोई: अंतिम दिन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, हुनरबाजों को मेडल, ट्रॉफी प्रमाण पत्र तथा ट्रैकशूट मिले

By INA News Hardoi.

युवा कल्याण विभाग हरदोई के तत्वावधान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन में फुटबॉल प्रतियोगिता में सब जूनियर जूनियर सीनियर के बालक तथा बालिका वर्ग के लिए आयोजन कराया गया| 4 दिसंबर को एथलेटिक्स एथलेटिक्स कबड्डी तथा वॉलीबॉल 5 दिसंबर को जोड़ो कुश्ती भारत तोलन तथा बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई थी, इन खेलो में विकास खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया|आयोजक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी शिवराम सिंह द्वारा कहा कि ग्रामीण खेल लीग की प्रतियोगिताएं विकासखंड स्तर से होते हुए जनपद स्तर के बाद जोन स्तर के बाद राज्य स्तर में होगी| युवा कल्याण विभाग ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करता है, प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. धीरज गुप्ता द्वारा किया गया|प्रथम दिवस के विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कार इंजीनियर धीरज वर्मा निदेशक केंदीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरदोई द्वारा द्वितीय दिवस की प्रतियोगिताओं के विजयी खिलाड़ियों का पुरस्कार वरिष्ठ कोषाधिकारी हरदोई तथा तृतीय दिवस के विजेता खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मेडल, ट्रॉफी प्रमाण पत्र तथा ट्रैकशूट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow