Hardoi : संडीला में निशुल्क नेत्र शिविर- 504 पंजीकरण, 327 मरीज ऑपरेशन के लिए रेफर
शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कुल 504 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 327 मरीजों की आंखों की जांच के बाद ऑपरेशन के लिए सीतापुर अस्पता
Report : मुकेश सिंह
हरदोई जिले के संडीला में पूर्व विधायक स्वर्गीय कुंवर महावीर सिंह की पत्नी और समाजसेविका रानी रीता सिंह (रानी भरावन) तथा कुंवर आनंद सिंह अन्नू के निर्देशन में शीतला माता मंदिर परिसर में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कुल 504 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 327 मरीजों की आंखों की जांच के बाद ऑपरेशन के लिए सीतापुर अस्पताल रेफर किया गया।
कार्यक्रम में गजेंद्र बहादुर सिंह (वरिष्ठ सपा नेता), अश्वनी मिश्रा, जगत द्विवेदी, बालादीन (पूर्व प्रधान गदोरा), मुकेश यादव (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), विश्वनाथ यादव (पूर्व प्रधान), सुरेश चंद्र मौर्या (जिला पंचायत सदस्य), रामकिशन तिवारी, गौरव मेहरोत्रा, गौरव गुप्ता रैंसों, प्रियांशु सिंह श्रीनेत, अमीन अली, दीपु सिंह और शिवम यादव समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











