Hardoi : संडीला में PDA प्रहरी और BLA साथियों की बैठक, 150 महिलाओं को कंबल वितरित
बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत अली ने की। रानी रीता सिंह ने समाजवादी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने और अधिक से अधिक फॉर्म-6
Report : मुकेश सिंह
हरदोई जिले के संडीला में पूर्व विधायक स्वर्गीय कुंवर महावीर सिंह की पत्नी और समाजसेविका रानी रीता सिंह (रानी भरावन) तथा कुंवर आनंद सिंह अन्नू के नेतृत्व में PDA प्रहरी और समाजवादी पार्टी के BLA साथियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत अली ने की। रानी रीता सिंह ने समाजवादी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने और अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूरी ताकत से खड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष शराफत अली और रानी रीता सिंह ने 150 महिलाओं को कंबल वितरित किए। बैठक में पूनम सरोज, विशाल अर्कवंशी (विधानसभा अध्यक्ष सपा संडीला), अकील अंसारी, गजेंद्र बहादुर सिंह (वरिष्ठ सपा नेता), अश्वनी मिश्रा, जगत द्विवेदी, बालादीन (पूर्व प्रधान गदोरा), मुकेश यादव (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), विश्वनाथ यादव (पूर्व प्रधान), सुरेश चंद्र मौर्या (जिला पंचायत सदस्य), रामकिशन तिवारी, गौरव मेहरोत्रा, गौरव गुप्ता रैंसों, प्रियांशु सिंह श्रीनेत, अमीन अली, दीपु सिंह, करन सिंह और शिवम यादव समेत हजारों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











