Hardoi : हरदोई युवा महोत्सव- आठवें दिन मेहंदी सज्जा और बच्चों के रैंप शो ने सबका दिल जीता

दूसरे चरण में देर शाम किड्स रैंप शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अध्यांश, मिष्टी, यशराज, गरिमा समेत 40 बच्चों ने मंच सजाया। बच्चों ने मां

Nov 9, 2025 - 22:34
 0  26
Hardoi : हरदोई युवा महोत्सव- आठवें दिन मेहंदी सज्जा और बच्चों के रैंप शो ने सबका दिल जीता
Hardoi : हरदोई युवा महोत्सव- आठवें दिन मेहंदी सज्जा और बच्चों के रैंप शो ने सबका दिल जीता

भूरज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हरदोई युवा महोत्सव के आठवें दिन प्रथम चरण में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें आयुषी, निशा, वंदना समेत 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपनी कला से दर्शकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्णायक मेकअप कलाकार प्रिया सिंह और अतिथि भाजपा नगर मंत्री व समाजसेवी प्रियंका सिंह ने सरस्वती वंदना से की। आयोजकों ने दोनों को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान दिया। मेहंदी प्रतियोगिता का संयोजन मोनिका शर्मा ने किया। प्रबंधन प्रिया ने संभाला और स्मृति मिश्रा ने संचालन किया।दूसरे चरण में देर शाम किड्स रैंप शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अध्यांश, मिष्टी, यशराज, गरिमा समेत 40 बच्चों ने मंच सजाया। बच्चों ने मां शारदा को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुरू किया। संयोजन प्रिया सिंह ने किया और मनीष कुमार ने संचालन संभाला। आयोजकों के अनुसार सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र 14 नवंबर को दिए जाएंगे।कार्यक्रम में अशोक उपाध्याय, राम अवस्थी, सुनील त्रिवेदी, सुमित श्रीवास्तव, भानु, अंशु गुप्ता जैसे आयोजकों का सहयोग रहा। ऋषभ राजवंशी, प्रियांशु भारती, जतिन अवस्थी, नीरज अस्थाना, मोनिका शर्मा, प्रिया कश्यप, राहुल डीजे ने व्यवस्था में विशेष भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जुड़ने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow