Hardoi : नाबालिग लडकी को भगा ले जाने के मामले में कार्रवाई न होने पर सुभाषपा के सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली

स्थानीय पुलिस की लाचार कार्य शैली से नाराज सीओ अजीत सिंह चौहान ने पिहानी इंस्पेक्टर छोटेलाल से नाराजगी व्यक्त की। कहा कि छोटे-मोटे मामले भी मैनेज न

By INA News Desk
Sep 14, 2025 - 21:05
79 Views
Hardoi : नाबालिग लडकी को भगा ले जाने के मामले में कार्रवाई न होने पर सुभाषपा के सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली
नाबालिग लडकी को भगा ले जाने के मामले में कार्रवाई न होने पर सुभाषपा के सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली

Report : (अम्बरीष कुमार सक्सेना)

हरदोई : पिहानी कोतवाली के दहेलिया में रविवार को नाबालिग लडकी लड़की को भगा ले जाने के आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर सुभाषपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनीलअर्कवंशी अपने सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ पिहानी कोतवाली पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं 
की गई।

स्थानीय पुलिस की लाचार कार्य शैली से नाराज सीओ अजीत सिंह चौहान ने पिहानी इंस्पेक्टर छोटेलाल से नाराजगी व्यक्त की। कहा कि छोटे-मोटे मामले भी मैनेज नहीं कर पाते, मुझे पिहानी आना पड़ता है। सीओ के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। दूसरी तरफ गांव के नसीम पुत्र समीम खान फोन पर व दरवाजे पर आकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए दबाव बनाते रहे। पुलिस से शिकायत की, परंतु कोई कार्रवाई नहीं कहीं की गई। उमेश व परवेज पुत्र इस्लामुद्दीन का भी नाम बताने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। लड़की के भगा ले जाने में उक्त सभी लोगों का षड्यंत्र रचा रचाया है।

सीओ अजीत सिंह के मुताबिक घटना का मुकदमा संज्ञान लेते हुए तुरंत लिख गया। लड़की को बरामद किया गया। 164 के बयान के तहत अग्रिम कार्रवाई होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव यादव संजय अर्कवंशी, लालाराम अर्कवंशी वीनू अर्कवंशी, प्रधान दहेलिया अतीक अंसारी, जोगेश अर्कवंशी, जोगराज अर्कवंशी, शिवकुमार , उमाकांत अर्कवंशी सहित सैकड़ों लोग कोतवाली में मौजूद थे।

Also Click : Sitapur : तत्सत सेवा संस्थान राजा टोडरमल सांस्कृतिक रंगमंच व मानस मेला द्वारा किया गया शिक्षक सम्मान समारोह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow