Hardoi : हरपालपुर में नियमों को ताक पर रखकर रात भर हो रहा मिट्टी का अवैध खनन, प्रशासन को लग रहा लाखों का चूना

हरपालपुर क्षेत्र में हर रोज रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अलग-अलग गांवों में अवैध खनन को अंजाम दिया जाता है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Jun 28, 2026 - 20:43
 0  7
Hardoi : हरपालपुर में नियमों को ताक पर रखकर रात भर हो रहा मिट्टी का अवैध खनन, प्रशासन को लग रहा लाखों का चूना
Hardoi : हरपालपुर में नियमों को ताक पर रखकर रात भर हो रहा मिट्टी का अवैध खनन, प्रशासन को लग रहा लाखों का चूना

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई: हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में प्रशासनिक दावों के विपरीत खनन माफियाओं का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। बिना किसी वैध अनुमति के निजी खेतों को निशाना बनाकर रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टरों के जरिए मिट्टी का बड़े पैमाने पर उठान किया जा रहा है। उपजाऊ जमीनों को खोदकर किए जा रहे इस काम से जहां सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं कृषि योग्य भूमि और पर्यावरण को भी बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और संबंधित विभाग की मिलीभगत के कारण ही इस अवैध धंधे पर रोक नहीं लग पा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, हरपालपुर क्षेत्र में हर रोज रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अलग-अलग गांवों में अवैध खनन को अंजाम दिया जाता है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। चर्चा है कि प्रति रात मशीन के हिसाब से तय रकम लेकर खनन माफियाओं को खुली छूट दी जाती है। यहां तक कि विभाग के अधिकारी अगर कभी जांच के लिए आते भी हैं, तो उनके आने की जानकारी पहले ही लीक हो जाती है, जिससे माफिया अपनी मशीनें बंद कर देते हैं। कई बार ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ने के बाद भी सांठगांठ कर उन्हें छोड़ दिया जाता है।

इस अवैध धंधे को छुपाने के लिए अक्सर वैध परमिट होने की झूठी बात फैलाई जाती है, जबकि हकीकत में ऐसा कोई परमिट नहीं होता। यदि किसी किसान को निजी काम के लिए अनुमति मिलती भी है, तो वह केवल हाथ से मिट्टी उठाने की होती है, न कि भारी मशीनों से खुदाई करने की। स्थानीय स्तर पर साठगांठ इतनी मजबूत है कि जब भी वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत मिलती है, तो उन्हें परमिशन की बात कहकर गुमराह कर दिया जाता है। ग्रामीणों की मांग है कि अगर जिला प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए, तो इसमें शामिल कर्मचारियों और माफियाओं की मिलीभगत पूरी तरह सामने आ जाएगी।

Also Click : Delhi Police Action: आदर्श नगर के होटल में महिला को थप्पड़ मारने वाले दारोगा पर गिरी गाज, पुलिस ने किया लाइन हाजिर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow