Hardoi : अरवल क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, पुलिस और खनन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

ग्रामीणों और सूत्रों का आरोप है कि पुलिस के संरक्षण में ही खनन माफिया इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। नियमों के मुताबिक 100 वर्ग मीटर मिट्टी के खनन के लिए ऑनलाइन अनुमति लेना जरूरी होता है, लेकिन बड़े पैमाने पर काम करने के लिए स्थानीय स्तर पर साठगांठ की जाती है।

Jun 28, 2026 - 20:40
 0  2
Hardoi : अरवल क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, पुलिस और खनन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
Hardoi : अरवल क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, पुलिस और खनन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

Report : अभिषेक त्रिवेदी

अरवल-हरदोई: हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र और खनन विभाग की सख्ती के बाद जहां एक तरफ अवैध खनन पर कुछ हद तक रोक लगी है, वहीं नजदीकी अरवल थाना क्षेत्र के करीब 50 गांवों में दिन-रात बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेल चल रहा है। कुंडा पार इलाके के बारामऊ दहेलिया, सुलखामऊ, निकामतपुरवा, शहाबुद्दीनपुर, जीवनपुरवा, ब्राह्मणपुरवा और अहिरनपुरवा जैसे गांवों में खनन माफिया सक्रिय हैं।

यहां तड़के 3 बजे से ही मिट्टी और रेत के अवैध खनन का काम शुरू हो जाता है, जो सुबह 10 बजे तक बिना रोक-टोक चलता रहता है। इसके बाद रात 10 बजे से सुबह तक जेसीबी मशीनें और ट्रैक्टर-ट्रालियां अंधाधुंध तरीके से काम में जुट जाती हैं।

इस मामले में जब भी स्थानीय पुलिस से जानकारी मांगी जाती है, तो वह अनभिज्ञता जताते हुए अपना पल्ला झाड़ लेती है। ग्रामीणों और सूत्रों का आरोप है कि पुलिस के संरक्षण में ही खनन माफिया इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। नियमों के मुताबिक 100 वर्ग मीटर मिट्टी के खनन के लिए ऑनलाइन अनुमति लेना जरूरी होता है, लेकिन बड़े पैमाने पर काम करने के लिए स्थानीय स्तर पर साठगांठ की जाती है। सूत्रों के अनुसार प्रति ट्राली के हिसाब से अवैध वसूली करने के बाद खनन माफियाओं को खुली छूट दे दी जाती है। जिला खनन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह से इस संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी तरफ से फोन न उठाए जाने के कारण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई नदियों से घिरा और जिले का आखिरी थाना क्षेत्र होने के कारण इस इलाके में प्रशासन की निगरानी बेहद कमजोर बनी हुई है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

Also Click : Delhi Police Action: आदर्श नगर के होटल में महिला को थप्पड़ मारने वाले दारोगा पर गिरी गाज, पुलिस ने किया लाइन हाजिर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow