Sambhal : राम मंदिर दान चोरी पर राकेश टिकैत का बड़ा हमला: चंपत राय चंदा लेकर चंपत हो गए, सरकार दे हिसाब

भाकियू नेता ने मांग की है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उत्तर प्रदेश से बाहर ले जाकर निष्पक्ष पूछताछ की जाए, ताकि मामले का सच सामने आ सके। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे मंदिर में नकद और गहने दान करने के बजाय जरूरत के हिसाब से सामग्री उपलब्ध कराएं।

Jun 28, 2026 - 20:37
 0  7
Sambhal : राम मंदिर दान चोरी पर राकेश टिकैत का बड़ा हमला: चंपत राय चंदा लेकर चंपत हो गए, सरकार दे हिसाब
राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाकियू टिकैत

Report : उवैस दानिश, सम्भल

अयोध्या के राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और मंदिर प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि चंपत राय चंदा लेकर चंपत हो गए। अंग्रेजों के समय में 'राय' बहुत बड़ा खिताब होता था।

राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में "चोरों का गैंग" सक्रिय है और सरकार को दान में मिले नकद और आभूषणों का पूरा हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश से बाहर ले जाकर निष्पक्ष पूछताछ की जाए, ताकि पूरे चोरी कांड का सच सामने आ सके। भाकियू नेता ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे मंदिर में नकद और गहने दान करने के बजाय जरूरत के हिसाब से सामग्री उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण या रखरखाव के लिए लोहा, सीमेंट और अन्य आवश्यक सामान दान करें, जबकि मजदूरों की सहायता के लिए उनकी मजदूरी का खर्च उठाएं। इससे दान का सही उपयोग सुनिश्चित होगा और पारदर्शिता भी बनी रहेगी। हालांकि राकेश टिकैत ने इस मामले की जांच कर रही एसआईटी पर भरोसा जताते हुए कहा कि यदि जांच निष्पक्ष तरीके से हुई तो पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई संभव होगी।

Also Click : Delhi Police Action: आदर्श नगर के होटल में महिला को थप्पड़ मारने वाले दारोगा पर गिरी गाज, पुलिस ने किया लाइन हाजिर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow