Hardoi News: हरदोई में इटौली-गोपामऊ-पिसावां मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, ₹18.43 करोड़ स्वीकृत

जिले में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग को बड़ी मंजूरी मिली है। उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27

By INA News Desk
Oct 1, 2026 - 13:40
7 Views
Hardoi News: हरदोई में इटौली-गोपामऊ-पिसावां मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, ₹18.43 करोड़ स्वीकृत

हरदोई। जिले में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग को बड़ी मंजूरी मिली है। उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इटौली-गोपामऊ-पिसावां अन्य जिला मार्ग के 5 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए ₹18.43 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

लोक निर्माण अनुभाग-11 की ओर से 30 सितंबर 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार, जनपद हरदोई में इटौली गोपामऊ पिसावां मार्ग के किमी 11 से 15 तक (चैनेज 10.000 से 15.000) कुल 5 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

इस परियोजना की कुल लागत 1843.30 लाख रुपये (लगभग ₹18.43 करोड़) निर्धारित की गई है। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 921.65 लाख रुपये (लगभग ₹9.22 करोड़) की धनराशि अवमुक्त की गई है।

रावल तिराहा-गोपामऊ मार्ग को लेकर विधायक ने जताया आभार

इसी बीच विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई मुलाकात के दौरान उनके अनुरोध पर उनकी विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क रावल तिराहा से गोपामऊ के चौड़ीकरण को स्वीकृति मिली है। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री और क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्य शुरू करने से पहले सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। साथ ही निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read- Crime News Hardoi: हरदोई में चोरी का खुलासा: सफेद धातु की 5 अंगूठियों और नकदी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow