Hardoi News: हरदोई पत्रकार एसोसिएशन सण्डीला इकाई का हुआ गठन- मुईज़ साग़री अध्यक्ष, अमित मौर्य महामंत्री बने। 

पत्रकारों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह संगठन आपका है और आप सब हमारी एसोसिएशन (association) की पहचान है और समय पड़ने पर किसी भी साथी की किसी भी परिस्थिति...

Mar 4, 2025 - 18:12
 0  76
Hardoi News: हरदोई पत्रकार एसोसिएशन सण्डीला इकाई का हुआ गठन- मुईज़ साग़री अध्यक्ष, अमित मौर्य महामंत्री बने। 

Hardoi News:

सण्डीला-हरदोई पत्रकार एसोसिएशन तहसील सण्डीला कार्यकारणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सण्डीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष लाल चंद्र चौरसिया ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी ने निर्भीक और इमानदारी पूर्वक पत्रकारिता करने के लिए सभी पत्रकारों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह संगठन आपका है और आप सब हमारी एसोसिएशन की पहचान है और समय पड़ने पर किसी भी साथी की किसी भी परिस्थिति में सहायता करना संगठन का धर्म है।

बैठक को वरिष्ठ पत्रकार शिवाकांत तिवारी,हरिमोल सिंह,प्रभात अस्थाना,लाल चंद्र चौरसिया,अमित कुमार मौर्य,रजनीश मिश्रा,गौरव मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी कछोना ब्लॉक अध्यक्ष राम शंकर आज़ाद, भरावन ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने सम्बोधित किया संचालन मुईज़ साग़री ने किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज तिवारी ने सण्डीला तहसील इकाई की घोषणा की जिसमें वसीम अहमद सिद्दीकी, अनुराग अस्थाना, शिवाकांत तिवारी,उदय प्रताप चौरसिया ,हरिअमोल सिंह को संरक्षक,राम शंकर आज़ाद, विवेक मिश्रा,रतन सिंह, बुद्धसेन सोनी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। मुईज़ साग़री को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Also Read- Hardoi News: सदस्य गोसेवा आयोग ने की बैठक, अधिकारियों व अन्य लोगों को गोसेवा का दिलाया संकल्प।

लाल चन्द्र चौरसिया,पी0डी0 गुप्ता,अजय सिंह, हिमांशु गुप्ता को उपाध्यक्ष,अनिल राठौर को कोषाध्यक्ष,प्रभात अस्थाना को संगठन मंत्री,अमित कुमार मौर्य को महामंत्री,रितेश सिंह लकी,रवि मिश्रा,अनुराग शरण,रजनीश मिश्रा को मन्त्री,रोहित वर्मा, मोoआरिफ, रामानुज यादव, अतीश शर्मा को संयुक्त मंत्री, मेवा लाल, तौहीद अहमद, सुरेंद्र तिवारी, अंगूरी शंकर को प्रचार मंत्री, गंगा राम को विधि सलाहकार व  मोoशहाब सिद्दीक़ी, कौशलेन्द्र सिंह. मोoहस्सान, आशीष गुप्ता, अभिषेक सोनी, मो0 अमान, मोo हसनैन, मानसिंह यादव को सदस्य मनोनीत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।