Hardoi : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अपर जिला जज तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप ने जानकारी दी कि 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 1948 में

Dec 11, 2025 - 07:34
30 Views
Hardoi : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Hardoi : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

हरदोई: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के निर्देश से जिला कारागार हरदोई में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।अपर जिला जज तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप ने जानकारी दी कि 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है। 1950 में इसे आधिकारिक रूप से मनाने की सूचना जारी की गई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों की सही जानकारी देना है।अपर जिला जज ने बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया तथा विधिक सेवाओं और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी। शिविर में जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अनीश यादव और बड़ी संख्या में बंदी मौजूद रहे।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow