Hardoi : संडीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई- मोबाइल छीने वाला आरोपी और गिरोहबंद अपराध में वांछित हसरत गिरफ्तार
वहीं दूसरे मामले में 15 नवंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक संडीला की रिपोर्ट पर हसरत सहित सात अभियुक्तों के खिलाफ आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए संगठित गिरोह बना
Report : मुकेश सिंह
थाना संडीला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सफलता प्राप्त करते हुए एक ओर जहां 12 वर्षीय बच्चे से मोबाइल छीनने वाले आरोपी प्रदीप उर्फ दशरथ निवासी ग्राम कुड़ोनी बंथरा, लखनऊ को छीना गया मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर गिरोहबंद समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त वांछित अभियुक्त हसरत पुत्र साबिर अली निवासी ऊपरी मण्डई को भी दबोच लिया। पहले मामले में वादी तेजपाल की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी व अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की।
वहीं दूसरे मामले में 15 नवंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक संडीला की रिपोर्ट पर हसरत सहित सात अभियुक्तों के खिलाफ आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए संगठित गिरोह बनाकर चोरी और अन्य अपराधों में संलिप्त रहने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। हसरत का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें संडीला, बेनीगंज, हरियावां और मल्लावां में 10 से अधिक गंभीर मुकदमे पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक करूणेश पाठक, उपनिरीक्षक पप्पू राम, हेड कांस्टेबल शहाबुद्दीन, दिवाकर मिश्रा, धर्मेश, बृजेश कुमार और उमेश कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Also Click : Prayagraj : शिल्प मेले में लोक संगीत और नृत्यों की रंगारंग शाम, दर्शक झूम उठे
What's Your Reaction?











