Hardoi : किसान नेता रफीक लम्बू ने गंधर्व मैनपावर सिक्योरिटी सर्विस का किया उद्घाटन
उद्घाटन के दौरान उन्होंने कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए यह पहल सराहनीय है। कंपनी में प्रशिक्षित सुर
संडीला (हरदोई) : भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने गुरुवार को संडीला के हरदोई–लखनऊ मार्ग पर स्थित गंधर्व मैनपावर सिक्योरिटी सर्विस प्रा. लिमिटेड का फीता काटकर उद्घाटन किया।
उद्घाटन के दौरान उन्होंने कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए यह पहल सराहनीय है। कंपनी में प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड, पूर्व सैनिक गार्ड, गनमैन, बाउंसर और पी.एस.ओ. उपलब्ध कराए जाएंगे।
कंपनी पुरुष और महिला दोनों सुरक्षा कर्मियों की सुविधा सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों को उपलब्ध कराएगी। उद्घाटन समारोह में भाकियू धरतीपुत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष निज़ाम गाज़ी, प्रदेश सचिव शबान उर्फ़ राजा,ब्रिंन्द्र,लतीफ़ एवं स्थानीय क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Also Click : Prayagraj : शिल्प मेले में लोक संगीत और नृत्यों की रंगारंग शाम, दर्शक झूम उठे
What's Your Reaction?











