Hardoi News Today: 15 सितंबर से लागू होगी नई मूल्यांकन दर सूची, 10 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव
जिलाधिकारी अनुनय झा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद हरदोई की मूल्यांकन दर सूची वर्ष 2026-27 के पुनरीक्षण
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद हरदोई की मूल्यांकन दर सूची वर्ष 2026-27 के पुनरीक्षण हेतु जनपद के उप निबंधन कार्यालयों में मूल्यांकन दर सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए समस्त उप जिलाधिकारीगण की अध्यक्षता में दिनांक 09.07.2026 को समितियों का गठन किया गया था।
समिति द्वारा विभिन्न आर्थिक गतिविधियों, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनपद के बढ़े हुए लक्ष्य, नवविकसित क्षेत्रों, जनपद में संपत्तियों की बढ़ती मांग, मुद्रास्फीति की दर, पिछले वर्षों में उत्तर प्रदेश की औसत ग्रोथ रेट, जनपद में नई परियोजनाओं के विकास तथा नई बनने वाली सड़कों आदि के दृष्टिगत वर्तमान प्रचलित दर सूची के पुनरीक्षण हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है।
उक्त प्रस्तावित मूल्यांकन दर सूची को जनमानस एवं हितग्राहियों (Stake Holders) से सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु प्रकाशित किया जा रहा है। प्रस्तावित मूल्यांकन दर सूची की एक-एक प्रति अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), हरदोई, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, हरदोई तथा संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी/तहसीलदार के कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त एक प्रति संबंधित उप निबंधन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा रहेगी।
यदि किसी व्यक्ति को उक्त मूल्यांकन दर सूची की किसी दर के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव हो तो वह आपत्ति/सुझाव मय साक्ष्य किसी भी संबंधित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा प्रतिनिधि के माध्यम से दिनांक 10.09.2026 की सायं 05:00 बजे तक दर्ज करा सकता है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त किसी भी आपत्ति अथवा सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का निस्तारण दिनांक 13.09.2026 को सक्षम स्तर से किया जाएगा। तत्पश्चात संशोधित मूल्यांकन दर सूची दिनांक 15.09.2026 से प्रभावी की जाएगी।
What's Your Reaction?







