Hardoi News Today: जिलाधिकारी अनुनय झा ने की जनसुनवाई, 26 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई

By INA News Desk
Sep 2, 2026 - 22:12
5 Views
Hardoi News Today: जिलाधिकारी अनुनय झा ने की जनसुनवाई, 26 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए, ताकि जनसुनवाई का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- UP News: दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, 40% दिव्यांगता पर भी निशुल्क ई-ट्राइसाइकिल देगी योगी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow