Hardoi News: पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता समुदाय की विशेष भूमिका- SP नीरज कुमार जादौन

एसपी नीरज कुमार जादौन(SP Neeraj Kumar Jadaun) ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय, समाज में किसी भी तरह की समस्या आने पर आगे बढ़कर नेतृत्व करता है और यह उसका दायित्व भी है। हालांकि उन्हों..

Jan 23, 2025 - 21:23
 0  73
Hardoi News: पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता समुदाय की विशेष भूमिका- SP नीरज कुमार जादौन

By INA News Hardoi.

हरदोई: गुरुवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर बार एसोसिएशन (Bar Association) का वार्षिकोत्सव एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बार एसोसिएशन (Bar Association) की वार्षिक आख्या व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण से हुई।इससे पूर्व एसपी नीरज कुमार जादौन(SP Neeraj Kumar Jadaun) को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस बीच पदाधिकारियों ने एक स्वर में बार एसोसिएशन (Bar Association) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि बार व बेंच का तालमेल बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।अधिवक्ताओं की जो समस्याएं सामने आएंगी, उन्हें मिल बैठकर निपटाया जाएगा। उन्होंने बार एसोसिएशन (Bar Association) के पदाधिकारियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की। कहा कि अब व्यवस्था परिवर्तन का समय आ चुका है। सिस्टम को हर हाल में पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त रखा जाएगा। इसके लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हमें बार व बेंच के तालमेल के साथ अधिवक्ताओं की समस्याओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है।इस अवसर पर एसपी नीरज कुमार जादौन(SP Neeraj Kumar Jadaun) ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय, समाज में किसी भी तरह की समस्या आने पर आगे बढ़कर नेतृत्व करता है और यह उसका दायित्व भी है। हालांकि उन्होंने बार को राजनीतिक मंच न बनने देने का भी आग्रह किया।पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता समुदाय की भूमिका की सराहना की। उन्होंने अधिवक्ताओं के ऐतिहासिक योगदान के उल्लेख के साथ उन्हें समाज के प्रति दायित्व निर्वहन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बार काउंसिल में हो रहे सुधारों से भी अवगत कराया। कहा कि परस्पर समन्वय होने पर ही हम वादकारी व पीड़ितों को न्याय दिला सकते हैं।एसपी नीरज कुमार जादौन(SP Neeraj Kumar Jadaun) ने आश्वस्त किया कि वे और उनका विभाग जनता के हित में अधिवक्ताओं से सामंजस्य बनाकर कार्य करेंगे। कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना सभी का कर्तव्य है। बार एसोसिएशन (Bar Association) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर ने अपने ओजस्वी सम्बोधन में क्रांतिकारी परिवर्तन के संकेत दिए और सभी को धन्यवाद दिया और सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर, पूर्व अध्यक्ष केडी शुक्ला, महामंत्री अनिल मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, आलोक अवस्थी, सुधांशु रंजन श्रीवास्तव, शिवसेवक गुप्ता, लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित अन्य अधिवक्ता पदाधिकारी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow