Hardoi News: कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई ने आम के बागवानों को किया जागरूक 

विभिन्न गाँव के किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ. पंकज नौटियाल ने किसानों को आम की उन्नत तकनीकों के बारे में बताते हुए आम की फ...

Apr 17, 2025 - 23:53
 0  162
Hardoi News: कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई ने आम के बागवानों को किया जागरूक 

Report: मुकेश सिंह

By।NA News Hardo।.

संडीला- हरदोई: सरवा ग्राम सभा मे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद -केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2025 को आम के बागवानों को जागरूक कराया गया।

विभिन्न गाँव के किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ. पंकज नौटियाल ने किसानों को आम की उन्नत तकनीकों के बारे में बताते हुए आम की फसल में बार बार रसायनों के छिड़काव को कम करने को आग्रह किया साथ ही आम के फलों को इन रसायनों के प्रभाव से बचाने के लिए फ्रूट बैगिंग तकनीक की जानकारी दी।

Also Click: Hardoi News: पुलिस ने रात में अवैध खनन माफिया को जेसीबी व दो ट्रैक्टर सहित दबोचा

केंद्र के मृदा विशेषज्ञ डॉ त्रिलोक नाथ राय ने बागवानी में मिट्टी की जांच के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। वही केंद्र की गृह विज्ञान विशेषज्ञ अंजली साहू ने आम के मूल्य वर्धित उत्पादों से लाभ लेने के बारे में बताया।कृषि प्रसार विशेषज्ञ मोहित सिंह ने आम की पैकेजिंग व मार्केटिंग के सही चुनाव स लाभ लेने का महत्व बताया। थांगा अनुसया, मत्स्य विज्ञान विशेषज्ञ ने आम के संबंध विभिन्न योजनाओ के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर मेट अग्रो कंपनी से आए हुए रोहित और राजीव ने आम के बगीचे में बैगिंग नामक आम की तकनीक का प्रदर्शन किसानों को दिखाया ओर इस तकनीक द्वारा लाभ लेने पर चर्चा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow