Hardoi News: युवती द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में गिरफ्तार किया
थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्त उपेन्द्र सिंह पुत्र दिनेश पाल निवासी न्यू फौजी कालोनी थाना फतेहगढ जनपद फ....
By INA News Hardoi.
बीते 06 मार्च को विवेक प्रताप सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम गौरखेड़ा थाना सवायजपुर जनपद हरदोई द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त उपेन्द्र सिंह पुत्र दिनेश पाल निवासी न्यू फौजी कालोनी थाना फतेहगढ जनपद फर्रुखाबाद व उसके परिजनों (विवेक की बहन के ससुरालीजन) द्वारा विवेक की बहन को प्रताड़ित किया गया, जिससे आहत होकर विवेक की बहन द्वारा आत्महत्या कर ली गयी।
Also Click: Hardoi News: मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत के मामले में गिरफ्तार
इसके संबंध में थाना सवायजपुर पर मु0अ0सं0 33/25 धारा 108 बीएनएस बनाम 03 नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्त उपेन्द्र सिंह पुत्र दिनेश पाल निवासी न्यू फौजी कालोनी थाना फतेहगढ जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?