Hardoi News: मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत के मामले में गिरफ्तार
बीते 30 अप्रैल को अजय के ताऊ अहिबरन पुत्र डम्बर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में थाना माधौगंज पर मु0अ0सं0 97/25 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम...
By INA News Hardoi.
बीते 22 अप्रैल को अजय कुमार पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम बसन्तपुरवा थाना माधौगंज जनपद हरदोई द्वारा थाना माधौगंज पर तहरीर अभियुक्त राहुल पुत्र शंकर लाल निवासी ग्राम गाजू थाना कछौना जनपद हरदोई सहित कुल 04 नामजद अभियुक्तों द्वारा अजय के परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर घायल कर दिया।
बीते 30 अप्रैल को अजय के ताऊ अहिबरन पुत्र डम्बर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में थाना माधौगंज पर मु0अ0सं0 97/25 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम 04 नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।
Also Click: Hardoi News: गैर कानूनी क्रियाकलापों में लिप्त 25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार
विवेचना के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 105 बीएनएस की वृद्धि की गयी। थाना माधौगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त राहुल पुत्र शंकर लाल निवासी ग्राम गाजू थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











