Hardoi News: गैर कानूनी क्रियाकलापों में लिप्त 25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया। इसी क्रम में थाना संडीला पुलिस द्वारा संबंधित अभियोग में वांछित ईनामिया अभियु...
By INA News Hardoi.
बीते 14 फरवरी को थाना प्रभारी कासिमपर जनपद हरदोई द्वारा अभियुक्त सद्दाम हुसैन पुत्र सनोवर निवासी ग्राम अफसरिया थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात सहित कुल 06 अभियुक्तों के विरुद्ध आर्थिक व भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने पर थाना कासिमपुर पर मु0अ0सं0 36/25 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम बनाम 06 नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया। इसी क्रम में थाना संडीला पुलिस द्वारा संबंधित अभियोग में वांछित ईनामिया अभियुक्त सद्दाम हुसैन पुत्र सनोवर निवासी ग्राम अफसरिया थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्त सद्दाम हुसैन का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 12/2013 धारा 307 भादवि0 थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात।
2.मु0अ0सं0 20/2015 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात।
3.मु0अ0सं0 278/2015 धारा 394/411 भादवि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात।
4.मु0अ0सं0 32/2016 धारा 3(1) गैंगस्टर अधि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात।
5.मु0अ0सं0 460/2023 धारा 3/5 / 8 गौवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना कासिमपुर जनपद हरदोई।
What's Your Reaction?