Hardoi News: जल्द ही पात्र लोगों को मिलेंगे आवास, मंत्री असीम अरूण ने समाज कल्याण के कई मुद्दों पर चर्चा की

पत्र में लिखा गया था कि मोहल्ला जवाहरनगर, नगर पंचायत कुरसठ जनपद - हरदोई में उच्च न्यायालय खण्ड पीठ लखनऊ के आदेश पर तालाबी भूमि पर बने आवास लगभग 2 वर्ष पूर्व गिरा दिये...

Mar 21, 2025 - 22:40
 0  84
Hardoi News: जल्द ही पात्र लोगों को मिलेंगे आवास, मंत्री असीम अरूण ने समाज कल्याण के कई मुद्दों पर चर्चा की

By INA News Hardoi.

हरदोई: बीते गुरूवार को हरदोई में स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट में मंत्री असीम अरूण (समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन) की अध्यक्षता में समाज कल्याण के कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। इसी क्रम में नगर पंचायत कुरसठ में गिराए गए आवास एवं पात्र आवास विहीन व्यक्तियों को आवास दिलाने के संबंध में पत्र दिया मंत्री ने आश्वासन दिया, जल्द ही पात्र लोगों को आवास दिलाने पर कार्यवाही होगी।

पत्र में लिखा गया था कि मोहल्ला जवाहरनगर, नगर पंचायत कुरसठ जनपद - हरदोई में उच्च न्यायालय खण्ड पीठ लखनऊ के आदेश पर तालाबी भूमि पर बने आवास लगभग 2 वर्ष पूर्व गिरा दिये गये थे, जिसमें अति गरीब दलित एवं पिछड़े व अल्प संख्यक समुदाय व्यक्ति निवास करते थे।

Also Read: Lucknow News: शहरी विकास को लेकर ’स्थानीय स्वशासन संबंधी स्थाई समिति’ की बैठक, नगरीय निकायों के विकास को लेकर अपने बहुमूल सुझाव दिए

मेरे द्वारा कई पत्र शासन एवं प्रशासन को भेजे गये परन्तु विस्थापित लोगो के द्वारा कई बार आवास एवं जमीन हेतु धरना प्रर्दशन किया गया लेकिन आज तक पात्र व्यक्तियों को जमीन उपलब्ध नहीं हो पायी है। उक्त लोग आये दिन मेरे आवास पर जमीन एवं आवास के लिए आते रहते है एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में लगभग 300 आवेदन आनलाइन नगर पंचायत कुरसठ की जनता द्वारा किये जा चुके है

लेकिन अभी तक उनका सत्यापन कार्य सम्बन्धित अधिकारी द्वारा नहीं कराया जा रहा है। जनहित में समस्त गरीबों दलितों एवं पिछड़ो व अल्पसंख्यकों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाये। जिससे समस्त गरीबों दलितों एवं पिछड़ो व अल्पसंख्यकों के नवनिहाल बालक व बालिकाएं बरसात तथा सर्दी के मौसम में सुखमय जीवन यापन कर सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow