Hardoi News: शादी का झांसा देकर शोषण किया, पुलिस ने पकड़ा, 2 बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंपा

थाना बेनीगंज पर तहरीर देते हुए बताया था कि कुलदीप सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी गांव साखिन थाना टड़ियावां हरदोई ने महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट व गलत कार्य किया। मामले की शिका...

By INA News Desk
Mar 6, 2025 - 22:45
50 Views
Hardoi News: शादी का झांसा देकर शोषण किया, पुलिस ने पकड़ा, 2 बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंपा

By INA News Hardoi.

एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट व दुष्कृत्य करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। बीते 23 फरवरी एक महिला ने थाना बेनीगंज पर तहरीर देते हुए बताया था कि कुलदीप सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी गांव साखिन थाना टड़ियावां हरदोई ने महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट व गलत कार्य किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अभियुक्त कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ मझिला थाना पुलिस ने बीते बुधवार की शाम ग्राउंड में खेल रहे 2 बच्चे(उम्र 10 वर्ष व 9 वर्ष) बिना बताए कहीं चले गए थे। पुलिस को इसकी सूचना गुरुवार को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ऑपेरशन स्माइल के तहत विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाकर व प्रचार प्रसार कर दोनों बच्चों को गांव से ही सही सलामत बरामद किया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

  • एसपी ने 34 शिकायतों को सुना

गुरूवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान कुल 24 शिकायतों को सुना गया।पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने समस्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow