Hardoi News: पुण्यतिथि पर याद किए गए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अहिरोरी टीम ने दी श्रद्धांजलि
38वीं पुण्य तिथि पर ब्लॉक इकाई संयोजक जितेंद्र सिंह बाबी के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पां..
By INA News Hardoi.
बघौली- हरदोई: ब्लॉक अहिरोरी क्षेत्र के अंतर्गत बघौली चौराहा कार्यालय पर सोमवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संगठन संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 38वीं पुण्य तिथि पर ब्लॉक इकाई संयोजक जितेंद्र सिंह बाबी के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने ग्रामीण अंचल की पत्रकारिता व उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
इस मौके पर अहिरोरी ब्लॉक इकाई के सदस्यों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कर संगठन के प्रति कर्मठता, निष्पक्ष पत्रकारिता पर विचार व्यक्त किए गए। इस मौके पर ब्लॉक इकाई अहिरोरी अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा महामंत्री पंकज गुप्ता संरक्षक सोमेंद्र गुप्ता व नीरज त्रिपाठी उपाध्यक्ष रबी शंकर सिंह, वरिष्ठ मंत्री अनुज गुप्ता कोषाध्यक्ष आयर्न सिंघानिया, डां राहुल सिंह कुशवाहा, मंत्री अनुरन्त सिंह (राहुल,) उप मंत्री धनपाल सिंह सहित समस्त ब्लॉक इकाई अहिरोरी के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











