Hardoi News: पुलिस लाइन में किया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, पुलिस कर्मियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण 

मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कच्छ में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा ...

By INA News Desk
Mar 25, 2025 - 22:21
80 Views
Hardoi News: पुलिस लाइन में किया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, पुलिस कर्मियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण 

By INA News Hardoi.

हरदोई: जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के निर्देशन में पुलिस महकमे को दिन प्रतिदिन अपनी गतिविधियों एवं ड्यूटी  के लिए चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों की बढ़ती जिम्मेदारी को लेकर पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य में अनियमितता भी देखने को मिल रही है क्योंकि अभी तक जनपद के पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी का बोध कराने वाला कोई भी अधिकारी जिले में नहीं आया। लेकिन पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता के साथ-साथ पुलिसकर्मियों का ध्यान भी रखा जा रहा है।

Also Read: Varanasi News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से वार्ता कर उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 8 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई

इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कच्छ में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों द्वारा गंभीर स्थिति में सीपीआर देने एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी देकर पुलिस कर्मियों को जागरूक किया गया।चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक मूलभूत जानकारी भी प्रदान की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow