Hardoi News: होली मिलन समारोह की सांसद ने बढाई शोभा, लोगों को सांसद ने दिया भाईचारे का संदेश
जहां एक ओर समाजवादी पार्टी पर सांसद द्वारा कटाक्ष किया गया वहीं दूसरी ओर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का बखान भी सांसद महोदय द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा के विधायक...
By INA News Hardoi.
जरारा/हरियावां: ग्राम जरारा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद जयप्रकाश रावत द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की गई। सांसद द्वारा होली मिलन समारोह के दौरान क्षेत्र वासियों की समस्याएं भी सुनी गई और मातहतों को समस्याओं के निराकरण के लिए भी निर्देशित किया गया। इस दौरान संसद द्वारा होली के त्यौहार में सभी बुराइयां भूल कर एक होने का संदेश भी समाज को दिया गया।
संसद द्वारा अपने को चुनाव में गेम चेंजर घोषित करते हुए दावा किया गया, भविष्य में जिसे सांसद चाहेंगे उसे जीत देंगे और जिसे चाहेंगे उसे हरा देंगे।
साथ ही सुरसा विधानसभा में चल रहे एकक्षत्र राज को भी आगामी समय में हटा देने का दावा भी सांसद द्वारा किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता राम जी लाल द्वारा क्षत्रिय समाज पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर कटाक्ष भी सांसद द्वारा किया गया।
जहां एक ओर समाजवादी पार्टी पर सांसद द्वारा कटाक्ष किया गया वहीं दूसरी ओर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का बखान भी सांसद महोदय द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा के विधायक पद के प्रत्याशी रहे राजा बक्श सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भवानी, युवा भाजपा नेता पारुल दीक्षित, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विवेक सिंह चौहान सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









