Hardoi News: सरकार के सुशासन दिवस पर खून के आंसू बहा रही महिला, टड़ियावा में पुलिस व लेखपाल की मिलीभगत से भू-माफिया ने कब्जाया प्लाट

पीड़िता आशा अग्रवाल निवासी महोलिया शिवपार हरदोई ने बताया कि उसने टडियावों में हरदोई रोड पर मिश्री लाल से 03 अक्टूबर में एक प्लाट बैनामा कराया था। जिसकी नीव भरी हुई थी। जब...

Mar 25, 2025 - 22:32
 0  101
Hardoi News: सरकार के सुशासन दिवस पर खून के आंसू बहा रही महिला, टड़ियावा में पुलिस व लेखपाल की मिलीभगत से भू-माफिया ने कब्जाया प्लाट

By INA News Hardoi.

रिपोर्ट: लक्ष्मी कांत पाण्डेय लक्ष्य

हरदोई: सूबे में सरकार 08 साल पूरे करने पर सुशासन दिवस मना रही है, वहीं यूपी के हरदोई में भू माफिया से त्रस्त महिला खून के आंसू बहा रही है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस व लेखपाल की मिलीभगत से महिला के 14 साल पुराने प्लाट पर भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में सरकार की नीतियों व सुशासन दिवस की मंशा पर सरकारी नुमाइंदे पानी फेरने से बाज नहीं आ रहे हैं। पीड़िता ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए धरने पर बैठ गई है।पीड़िता आशा अग्रवाल निवासी महोलिया शिवपार हरदोई ने बताया कि उसने टडियावों में हरदोई रोड पर मिश्री लाल से 03 अक्टूबर में एक प्लाट बैनामा कराया था। जिसकी नीव भरी हुई थी। जबकि बीते कल 24 मार्च को टडियावों निवासी भू माफिया बुधपाल उर्फ बुद्धा  उसके प्लाट पर अवैध कब्जा करने की नीयत से पक्का निर्माण कराने लगे तो मौके पर जाकर रोका तो बुद्धा व अन्य अज्ञात लोगो ने धमकी दी, जिसके बाद पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी, थाना टडियावां पुलिस ने भी कोई मदद नहीं।

Also Read: Hardoi News: होली मिलन समारोह की सांसद ने बधाई शोभा, लोगों को सांसद ने दिया भाईचारे का संदेश

पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और राजस्व लेखपाल गजेंद्र सिँह की सांठ-गांठ से उक्त भूमाफिया उसके प्लाट पर अवैध कब्जा कर दिन-रात अवैध निर्माण करा रहा है, जो रातों रात स्लेब भी डाल देगा। उसने ये भी बताया कि उपरोक्त प्लाट को लेकर एक मुकदमा दीवानी वाद सं0 516/13 विचाराधीन है जिसकी पेशी कल नियत है, उसके बावजूद न्यायालय व सरकार के नियमों का उलंघन कर खुलेआम कब्ज़ा किया जा रहा है, उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण आज वह कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई है। पीड़िता ने मांग है कि उसके प्लाट पर किये जा रहे अवैध कब्जे को रूकवाकर विपक्षी भूमाफिया बुधपाल उर्फ़ बुद्धा व उसके अज्ञात साथियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow