Hardoi News: हरपालपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त रामबीर को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को थाना प्रभारी अरवल द्वारा रामबीर और दो अन्य अभियुक्तों के खिलाफ आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए संगठित अपराध में शामिल होने के ....
By INA News Hardoi.
हरदोई : थाना हरपालपुर पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त रामबीर, पुत्र रामप्रकाश, निवासी ग्राम पलिया, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 91/25, धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मामले में की गई, जिसमें रामबीर सहित तीन अभियुक्तों पर समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को थाना प्रभारी अरवल द्वारा रामबीर और दो अन्य अभियुक्तों के खिलाफ आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए संगठित अपराध में शामिल होने के आरोप में थाना अरवल पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त रामबीर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें उनके खिलाफ थाना अरवल में चोरी और संबंधित धाराओं (मु0अ0सं0 314/23, 315/23, 316/23, धारा 457/380/411 भादवि) के तहत तीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में हरपालपुर पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सघन छानबीन शुरू की। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल सीताराम भारती और कांस्टेबल अंकित यादव शामिल थे, ने रामबीर को ग्राम पलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी सार्थक प्रयास जारी हैं।
Also Click : Hardoi News: कोतवाली शहर पुलिस ने 'वन डे वन प्रॉब्लम' अभियान के तहत महिला की शिकायत का त्वरित निस्तारण किया
What's Your Reaction?











