Hardoi News: गंदगी से कराह रहा स्वास्थ्य केंद्र, शौचालय में भी लगा ताला, मरीज हलकान 

स्वास्थ्य केंद्र में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, साथ ही जनरल वार्ड के शौचालय में ताला बंद होने से मरीज को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताला बंद होने का मुख्य...

By INA News Desk
Mar 16, 2025 - 14:21
100 Views
Hardoi News: गंदगी से कराह रहा स्वास्थ्य केंद्र, शौचालय में भी लगा ताला, मरीज हलकान 

By INA News Hardoi.

हरपालपुर: होली के त्यौहार में जहां एक ओर आमजन द्वारा अपने घरों में एवं प्रतिष्ठानों में साफ सफाई की जाती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी महकमों में गंदगी का अंबार देखने को मिलता है, जहां जिम्मेदारों द्वारा सफाई के मद का भी उपयोग नहीं किया जाता है।

Also Read: Hardoi News: दबंगों ने खेली खून की होली, एक की मौत, दूसरा घायल

ताजा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर का है, जहां बहुत बड़े क्षेत्र की जनता अपनी बीमारियों का इलाज करवाने के लिए तो आती ही है, साथ ही संबंधित थाना अरवल एवं थाना हरपालपुर द्वारा विवादों में घायल लोगों की डॉक्टरी के लिए भी लोगों को यही भेजा जाता है।स्वास्थ्य केंद्र में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, साथ ही जनरल वार्ड के शौचालय में ताला बंद होने से मरीज को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताला बंद होने का मुख्य कारण सीवर से बह रहा गंदा पानी है, जिसकी मरम्मत तक जिम्मेदारों द्वारा नहीं कराई जा रही। टीन शेड की हालत खराब है क्योंकि टीन शेड लंबे समय से क्षतिग्रस्त है।

गर्मी के मौसम में दूर दराज से आने वाले लोगों को इसी तीन सेट का सहारा रहता है, जिसके नीचे लोग बैठकर आराम कर लेते हैं। साथ ही मरीजों के तीमारदार भी किसी टीन शेड में आराम करते हैं। अव्यवस्थाओं की वजह से अस्पताल में आने वाले लोगों को खांसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता, है जिससे लोगों में रोष है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow