Hardoi News: दबंगों ने खेली खून की होली, एक की मौत, दूसरा घायल 

मृतक के भाई राजेश कुमार द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 8:00 बजे मामूली कहासुनी पर होली मिलने जा रहे सरोज पुत्र मुन्नालाल को दबंगों ने घर में घुसकर छत से ....

By INA News Desk
Mar 16, 2025 - 11:36
274 Views
Hardoi News: दबंगों ने खेली खून की होली, एक की मौत, दूसरा घायल 

By INA News Hardoi.

Report: Abhishek Trivedi

हरपालपुर: क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब होली मिलने के लिए जा रहे युवक की दबंगों द्वारा लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई। साथ ही बीच-बचाव में आए चचेरे भाई को लाठी डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मृतक के भाई राजेश कुमार द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 8:00 बजे मामूली कहासुनी पर होली मिलने जा रहे सरोज पुत्र मुन्नालाल को दबंगों ने घर में घुसकर छत से नीचे फेंक दिया, जिससे सरोज गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना में बीच-बचाव के लिए आए चचेरे भाई उमाशंकर पुत्र आशाराम को लाठी डंडों एवं कुल्हाड़ी द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया। घायल सरोज को तत्काल पारिवारिक जनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष छोटेलाल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मृतक के पिता आशाराम की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया, जिनमें से सात आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow