Hardoi News: कछौना में ऑनलाइन सट्टे की लत में भाई ने ही की थी घर से चोरी, भविष्य में अपराध न करने की शपथ ली, खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी पुरस्कृत

पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को गंभीरता से लिया और इसके खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी बघौली के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमें गठित कीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसी....

Jul 6, 2025 - 21:23
 0  45
Hardoi News: कछौना में ऑनलाइन सट्टे की लत में भाई ने ही की थी घर से चोरी, भविष्य में अपराध न करने की शपथ ली,  खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी पुरस्कृत

By INA News Hardoi.

हरदोई : जिले के कछौना थाना क्षेत्र के इमलीपुर, स्टेशन रोड निवासी आयुष गुप्ता ने 6 जुलाई 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पिछले रात दो अज्ञात चोरों ने उनके घर से 15 लाख रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। पीड़िता ने बताया कि रात में उनके भाई प्रखर गुप्ता ने चोरों को देख लिया था, जिसके बाद चोरों ने प्रखर का गला दबाकर मौके से भाग गए। इस शिकायत के आधार पर कछौना थाने में मुकदमा संख्या 251/25, धारा 305(a) और 331(4) बीएनएस के तहत दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को गंभीरता से लिया और इसके खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी बघौली के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमें गठित कीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की और गहन छानबीन शुरू की। जांच के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि यह चोरी की घटना पूरी तरह से झूठी थी। पीड़िता के भाई प्रखर गुप्ता ने विभिन्न ऑनलाइन साइटों पर पैसा लगाया था और वह इसे हार गए थे। घरवालों की डांट से बचने के लिए प्रखर ने चोरी की यह मनगढ़ंत कहानी बनाई थी।

पुलिस ने प्रखर गुप्ता के भविष्य को ध्यान में रखते हुए और पीड़िता के अनुरोध पर उसे केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया। प्रखर ने हरदोई पुलिस और अपने परिवार को वचन दिया कि वह भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं करेगा। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने जांच करने वाली पुलिस टीम की सराहना की और उन्हें 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।

Also Click : Hardoi News : बिलग्राम में मारपीट और गाली-गलौज के मामला में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow