Hardoi News: प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध- धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी

शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जैसे नदियों में गङ्गा। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं।

By INA News Desk
Nov 2, 2024 - 21:01
98 Views
Hardoi News: प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध- धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी

Hardoi News INA.

गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने बाबा लक्ष्मण दास बृहद गौ आश्रम स्थल अमिरता में गाय को फल,मिस्ठान, चना खिला कर पूजन किया। इस मौके पर धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में बहुत महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा की जाती है।

शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जैसे नदियों में गङ्गा। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। इनका बछड़ा खेतों में अनाज उगाता है। ऐसे गौ सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है।

गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है और इसके प्रतीक के रूप में गाय की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow