Hardoi News: लड़की को ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार
24 अक्टूबर एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए बताया था कि अभियुक्त नीरज उर्फ गोलू पुत्र कमल निवासी गांव गंज मजरा बेहन्दर कला थाना कासिमपुर हरदोई उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
Hardoi News INA.
थाना कासिमपुर इलाके में एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते 24 अक्टूबर एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए बताया था कि अभियुक्त नीरज उर्फ गोलू पुत्र कमल निवासी गांव गंज मजरा बेहन्दर कला थाना कासिमपुर हरदोई उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद किया व उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?











