Hardoi News: 13 वर्षीय किशोर को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपा

" ऑपरेशन स्माईल” के क्रम में थाना कछौना पर गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चे के संबंध में स्थानीय व्यक्तियों/सोशल मीडिया आदि के माध्यम...

By INA News Desk
Apr 20, 2025 - 21:20
46 Views
Hardoi News: 13 वर्षीय किशोर को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपा

By INA News Hardoi.

रविवार को एक व्यक्ति द्वारा थाना कछौना पर सूचना दी गयी कि उनका 13 वर्षीय भतीजा घर से बिना बताये कही चला गया है तथा काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चे की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम को गठित कर लगाया गया।

Also Click: Hardoi News: मारपीट कर घायल अवस्था में छोड़कर भागे आरोपी, पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया

जनपद में अपहृत/गुमशुदा बच्चों / बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान " ऑपरेशन स्माईल” के क्रम में थाना कछौना पर गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चे के संबंध में स्थानीय व्यक्तियों/सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद किया गया एवं नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना कछौना पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त एवं आभार प्रकट किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow