Hardoi News: दहेज़ की मांग से परेशान विवाहित द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया

थाना कछौना पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्ता सुषमा उर्फ सुमन पत्नी रामखेलावन निवासी ग्राम मसूढा थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया ग...

Apr 20, 2025 - 21:28
 0  40
Hardoi News: दहेज़ की मांग से परेशान विवाहित द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया

By INA News Hardoi.

बीते 26 मार्च को सर्वेश सिंह पुत्र बैजनाथ निवासी बिरसापुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर द्वारा थाना कछौना पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त दिलीप पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम मसूढा थाना कछौना जनपद हरदोई व 03 अन्य द्वारा दहेज की मांग को लेकर सर्वेश की पुत्री के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। जिससे क्षुब्ध होकर सर्वेश की पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके संबंध में थाना कछौना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Also Click: Hardoi News: 13 वर्षीय किशोर को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपा

थाना कछौना पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्ता सुषमा उर्फ सुमन पत्नी रामखेलावन निवासी ग्राम मसूढा थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया।

शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। 31 मार्च 2025 को थाना कछौना पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्ता दिलीप सिंह पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम मसूढा थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर न्यायालय अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow