Hardoi News: मां के साथ जा रहे 2 बच्चे हुए रास्ते में हुए गुम, पुलिस ने ढूंढकर घर वालों को सौंपा
प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त दोनों गुमशुदा बच्चों को मोहल्ला भगन्तपुर कस्बा व थाना पाली जनपद हरदोई से सकुशल बरामद किया गया एवं नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना...
By INA News Hardoi.
रविवार को थाना पाली पर सूचना प्राप्त हुई कि दो बच्चे ( उम्र करीब 05 वर्ष व 10 वर्ष) अपनी माता के साथ रंधीरपुर थाना पचदेवरा जनपद हरदोई से पाली जाते समय रास्ते में कही गुम हो गये है, काफी खोजबीन करने के उपरान्त भी कुछ पता नहीं चल सका।
प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगाया गया।
Also Click: Hardoi News: दहेज़ की मांग से परेशान विवाहित द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया
जनपद में अपहृत/गुमशुदा बच्चों/बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माईल” के क्रम में थाना पाली पर गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा दोनों बच्चों के संबंध में स्थानीय व्यक्तियों / सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त दोनों गुमशुदा बच्चों को मोहल्ला भगन्तपुर कस्बा व थाना पाली जनपद हरदोई से सकुशल बरामद किया गया एवं नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना पाली पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त एवं आभार प्रकट किया गया।
What's Your Reaction?











